BREAKING NEWS : आगरा के एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (ACM) राजेश जायसवाल (56) की मैनपुरी में सड़क हादसे में मौत हो गई। BREAKING NEWS
PM को गाली देने वाला गिरफ्तार, दरभंगा से पकड़ा गया
PCS अफसर लखनऊ से क्रेटा कार से आगरा जा रहे थे। इसी दौरान कार को पीछे से आई रोडवेज बस ने ओवरटेक कर कट मार दिया, जिससे कार का बोनट पिछले हिस्से में टकराकर बस में घुस गया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।BREAKING NEWS
हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-77 के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे एक राहगीर ने यूपीडा कंट्रोल रूम लखनऊ फोन कर जानकारी दी। इसके बाद यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।
KANPUR NEWS : मेडिकल स्टोर में मिला ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, नमूने जांच को भेजे
ACM और उनके ड्राइवर को सैफई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ACM को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश जायसवाल पीछे की सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद आगे और पीछे की सीट के बीच दब गए थे। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
PCS अफसर राजेश जायसवाल मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे। परिवार लखनऊ में रहता है, जबकि वे खुद आगरा डीएम कंपाउंड के अंदर रहते थे। राजेश कामकाज के सिलसिले में अक्सर लखनऊ आते-जाते थे। वे आगरा की किरावली तहसील में एसडीएम रह चुके थे।
BJP पार्षद मोनू गुप्ता समेत 7 की हिस्ट्रीशीट खुली, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड
KANPUR NEWS : 14 पीड़ित महिलाओं को मिली 54 लाख रुपए की सहायता राशि

