KANPUR NEWS : सिविल लाइंस स्थित बेशकीमती जमीन पर वकील अखिलेश दुबे व उसके परिजनों के अवैध कब्जे में बने आगमन लॉन समेत अन्य कब्जे खाली कराए जाएंगे।
सिविल लाइंस की तीन जमीनों पर चकरघिन्नी बना जिला प्रशासन
इसके साथ ही यहां नाले के ऊपर बनी दुकानें भी खाली कराई जाएंगी। ये दुकानें नगर निगम ने 63 हजार रुपये के अस्थायी पट्टे पर दी थीं। नगर निगम द्वारा प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। नगर – निगम ने माना कि आठ दुकानदारों को अस्थायी पट्टा 1991-1992 में किया गया था। अब प्रशासन तीनों संपत्ति की इंट्री नजूल की भूमि (Nazul land) में करेगा।
अरबों रुपये की कानपुर गोशाला सोसाइटी भौंती की जमीन सीलिंग में दर्ज
सरेआम भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने अंजलि की कमर छुई
ADM फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सिविल लाइंस की उक्त दुकानों के संबंध में नगर निगम ने रिपोर्ट दी है। पट्टे पर दुकानों को आवंटित किया गया था जो अस्थायी थे। अब सभी दुकानदारों को नोटिस देकर दुकानें खाली कराई जाएंगी। नजूल में दर्ज होते ही आगमन गेस्ट हाउस समेत सभी कब्जे खाली कराए जाएंगे।
अखिलेश दुबे गैंग से जुड़े छह पुलिस कर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
रेप के फर्जी मुकदमे करवा रंगदारी वसूलने के मामले में अखिलेश दुबे को जेल भेजा गया है जिसके बाद इसके अवैध कब्जों के बारे में खुलासा हुआ। इसके कब्जे वाली 13/188 जमीन पर आगमन लॉन, केनरी लंदन शोरूम और सैलून बना हुआ है। इसी जमीन व नाले पर आठ दुकानें भी बनी हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से मांगी गई जानकारी पर नगर निगम, ने रिपोर्ट दे दी है। नगर निगम के मुताबिक दुकानों को अधिकतम 63 हजार रुपये के अस्थायी पट्टे पर 1991-1992 में दिया गया था। उसके बाद से कोई भी किराया नहीं लिया जा रहा है। Nazul land
सभी को दुकानें अस्थायी पट्टे पर दी गई थीं। अब इन संपत्तियों को नजूल मानकर उसकी इंट्री की जाएगी। प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही अखिलेश दुबे, उसके भाई सर्वेश दुबे और सभी दुकानदारों को नोटिस भेजकर सवाल जवाब किया जाएगा और फिर कब्जे हटवाकर नजूल की जगह को खाली कराया जाएगा।
इस जमीन पर वक्फ बोर्ड ने करा रखा है मुकदमा
जिला प्रशासन भले ही सिविल लाइंस की 13/187, 13/188 और 13/190 संपत्ति को नजूल की जमीन मानकर कार्रवाई करने जा रहा हो। फिर भी अभी तक संपत्ति वक्फ में दर्ज थी। इसलिए मुतवल्ली ने ही ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 13/190 संपत्ति का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इस प्रॉपर्टी को प्रशासन शत्रु संपत्ति मानकर पैरवी कर रहा है। अब सभी संपत्ति को लेकर गुत्थी उलझी हुई है। फिलहाल प्रशासन ने तीनों संपत्ति को नजूल मानकर पैरवी शुरू कर दी है।

