KANPUR WEATHER NEWS : कानपुर में नीचे खिसकी बादलों की शृंखला को चक्रवाती हवाएं फिर ऊपर ले आईं और सोमवार रात खूब बारिश हुई।
सबसे अधिक बारिश 9.1 मिमी नौबस्ता क्षेत्र में हुई है। 24 घंटे में तकरीबन 15.9 मिमी बारिश हुई। वहीं, मंगलवार तड़के से झमाझम बारिश हो रही है। WEATHER NEWS
KANPUR NEWS : सभापति बोले-गंगा नदी से मछलियां निकालने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
अगले कुछ घंटों में कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी इसी तरह की मौसम प्रणाली तीन-चार दिन बनी रहेगी। इससे स्थानीय स्तर पर बारिश होती रहेगी।
उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश
दो चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे तक नौबस्ता के बाद सबसे अधिक बारिश 7.3 मिमी एयरफोर्स और कंपनी बाग क्षेत्र में हुई है। काकादेव में 6.9 मिमी, सिविल लाइंस में 6.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय दो चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं।

