KANPUR IGRS RANK: आईजीआरएस में लगातार गिर रही रैंक की फजीहत झेल रहे प्रशासन के लिए यह राहत भरी खबर है।
अब तहसीलों में शिकायतों का निस्तारण में कुछ सुधार आया है। अगस्त में जारी IGRS रैंकिंग में आने वाली शिकायतों को हल करने में 350 तहसीलों में जिले में घाटमपुर तहसील अव्वल है। वहीं सदर तहसील सबसे खराब है।
प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर को 70वीं रैंक
जिले के तहसीलों की रैंक
350 तहसीलों में Ghatampur को 100 में 88 नंबर मिले हैं और 86 रैंक मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर नरवल तहसील 70 अंक और 247 रैंक है। तीसरे नंबर पर बिल्हौर तहसील को 69 अंक और 265 रैंक मिली है। वहीं सबसे फिसड्डी सदर तहसील को 62 अंक के साथ 311 रैंक मिली है। वहीं तहसील के अफसरों का कहना है कि शिकायतों के संतुष्टता के साथ निस्तारण को लगातार प्रयास किया जा रहा है।
75 जिलों में कानपुर 70वीं रैंक पर
महीने भर शिकायतों के निस्तारिकरण को लेकर अफसरों की जद्दोजहद की पोल आईजीआरएस की रैंकिंग ने खोल दी। प्रशासन का हर महीने एक नया शिगूफा कि इस तर शिकायतों का निस्तारण हो कि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाए। नया प्रारूप भी बनाया गया कि अब इस तरह से संतुष्ट किया जाए।
जुलाई में कानपुर 58 रैंक, 140 में 110 अंक और 78.57 प्रतिशत मिले थे। जिले ने सात पायदान की उछाल मारी थी तो इस दफा 12 पायदान लुढक गई है। अगस्त में 75 जिलों में कानपुर 70वीं रैंक पर है। 140 में 109 अंक और 77.86 प्रतिशत मिले हैं। आईजीआरएस रैंकिंग में इस बार भी सिर्फ फीडबैक और शिकायतकर्ता से अधिकारी द्वारा संपर्क न करने के कारण नंबर कटे हैं।
डीएम के कई प्रयास के बाद भी अफसरों और कर्मचारियों की लंबी फौज भी आईजीआरएस की रैंकिंग को संभालने में नाकामयाब साबित हो रही । पिछले महीने काफी सुधरी रैंकिंग फिर चारों खाने चित्त हो गई। IGRS रैंकिंग में जिले का प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रहे हैं। जिससे शिकायतों का हकीकत में निस्तारण नहीं हो रहा है। जिससे जनता का फीडबैड अफसरों के प्रति काफी खराब है।
IGRS NEWS
KANPUR IGRS RANK :मई में सात अंक और नीचे गिरते हुए आईजीआरएस रैंक 68
अफसरों ने फिर किया ‘गुड़-गोबर’, आईजीआरएस रैंक बीस अंक लुढकी
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
KANPUR IGRS RANKING : नंबर बढे़ लेकिन रैंकिंग गिरी, 75 जिलों में 53वां KANPUR NAGAR
आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, सात पायदान की उछाल मारी

