India A vs Australia A Cricket Match : ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में आठ साल बाद भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए के बीच होने जा रहे डे-नाइट वन-डे मुकाबले के लिए निःशुल्क प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए दर्शकों को टिकट खरीदना होगा। India A vs Australia A Cricket Match
भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करें खाद्य कारोबारी’ : DM Jitendra Pratap Singh
KANPUR NEWS : अरबों की गौशाला की जमीन पर प्रशासन दाखिल करेगा हाईकोर्ट में कैविएट
हालांकि इन टिकट की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की अपेक्षा कम होगी। वहीं, लखनऊ में 16 सितंबर से भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए के बीच होने जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम में सिर्फ एक गैलरी खोली जाएगी। जिसमें दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क होगा।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए के बीच तीन वन-डे मुकाबले डे-नाइट खेले जाएंगे। जो 30 सितंबर, तीन अक्तूबर और पांच अक्तूबर को खेले जाएंगे। वन-डे मुकाबले में भारत-ए से Rohit Sharma और Virat Kohli के आने की संभावना है। इस मैच के लिए अभी तक टीम घोषित नहीं हुई है, इसलिए यूपीसीए अभी तक किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा है।
UPCA के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि लखनऊ में 16 सितंबर से होने वाले शुरुआती दो चार दिवसीय मैचों के लिए इकाना स्टेडियम की एक गैलरी को दर्शकों के लिए खोला जाएगा। इसके लिए कोई टिकट नहीं रखा गया है। वहीं, कानपुर में 30 सितंबर से होने वाले तीन वन-डे मुकाबलों के लिए अभी भारत-ए टीम घोषित होने का इंतजार चल रहा है।
हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों का जुनून चरम पर रहता है। यहां होने वाले मैचों में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी खेलने को आ सकते हैं, इसको देखते हुए ग्रीन पार्क में दर्शकों की फ्री में इंट्री नहीं रखी जा सकती। क्योंकि एकाएक आने वाली भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। टिकट से भीड़ का अंदाजा रहेगा। साथ ही, पास भी रखे जाएंगे। टिकट की दर मामूली होगी। इसके लिए हम किसी एजेंसी के तहत वितरण करेंगे। ग्रीन पार्क स्टेडियम की सी-बालकनी का इस्तेमाल नहीं होगा।
नेपाल में जेल ब्रेक कर 500 कैदी भागे, भारत में अलर्ट
भारतीय नागरिकों से नेपाल यात्रा स्थगित करने की अपील
नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट
युवराज सिंह होंगे मैच रैफरी
भारत-ए और आस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 सितंबर को होने वाले पहले चार दिवसीय मुकाबले में युवराज सिंह मैच रैफरी होंगे। भारत दौरे पर आ रही आस्ट्रेलिया-ए टीम दो चार दिवसीय मैच लखनऊ में और तीन एक दिवसीय मैच कानपुर में खेलेगी। इकाना स्टेडियम में होने वाले दोनों मैचों के लिए ऑफिशियल घोषित कर दिए गए हैं। 16 से 19 सितंबर के बीच होने वाले मैच में अनीश सहस्रबुद्धे और उल्लास गांधी अंपायर होंगे। युवराज सिंह मैच रैफरी होंगे। वहीं, 23 से 26 सितंबर के बीच होने वाले दूसरे मैच में केयूर केलकर और अमित राणा अंपायर तथा आईएम सिद्दकी मैच रेफरी होंगे
यह जूस पीएंगे तो लीवर की सूजन से लेकर हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियां रहेगी दूर

