KANPUR NEWS : प्रशासन ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरण में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर ग्राम, थाना सजेती, तहसील घाटमपुर स्थित चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाया।
Kanpur Collectorate News : वीडियो कांफ्रेंसिंग में धडाम की आवाज के बाद धुआँ
नेपाल की पहली महिला पीएम बनीं सुशीला कार्की
गाटा संख्या 333, क्षेत्रफल 1460 वर्गमीटर पर होटल मालिक अशोक सिंह द्वारा बनाए गए ज़ीने और हमीरपुर निवासी बिल्डर फैजान अली आदि द्वारा खड़ी की गई दीवार को बुलडोज़र से ध्वस्त कर मार्ग को मुक्त कराया गया।
SDM Ghatampur अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग आमजन और किसानों के आवागमन का साधन होता है। इस पर किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या बिल्डर द्वारा कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
SDM घाटमपुर की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस टीम ने पूरी कार्यवाही अंजाम दी। कब्जा मुक्त कराए गए रास्ते को ग्राम प्रधान को सुपुर्दगी में दे दिया गया है, ताकि ग्रामीणों के लिए रास्ते का निर्माण कराया जा सके।
KANPUR BIG NEWS : आगरा की नकली दवाओं की आंच कानपुर में
जाजमऊ में छापेमारी में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, कई घरेलू सिलेंडर बरामद
ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाओं का गढ़ बना कानपुर
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कब्जेदारों को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन न मानने पर कठोर कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने रास्ता खुलने पर राहत की सांस लेते हुए प्रशासन का आभार जताया।

