RRB Section Controller Recruitment 2025:. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. Railway Jobs 2025
जो भी उम्मीदवार स्नातक की डिग्री पास कर चुके हैं और रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सीधे आरआरबी की ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाना होगा.
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2025 तय की गई है. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 रखी गई है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कौन कर सकता है आवेदन? (Railway Jobs 2025)
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी जरूरी है. शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्र की सीमा भी तय की गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र सीमा 20 वर्ष है. जबकि अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
एप्लीकेशन फीस
फॉर्म भरने के साथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना जरूरी है. सामान्य (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग 500 रुपये और एससी, एसटी, पीएच उम्मीदवार और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी 250 रुपये है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर मौजूद “Create an Account” विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
अब मांगी गई जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अन्य जरूरी डिटेल भरें.
कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
अंत में आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सेव रख लें.
यह भी पढ़ें – India vs Pakistan : भाजपा सांसद का मैच बहिष्कार

