Liquor News : आगरा में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने मंगलवार को नगर निगम, टोरंट, पुलिस और प्रशासन के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- CM Yogi Adityanath
निरीक्षण करने पहुंचे DM Arvind Malappa Bangari ने सभी से आयोजन में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही उन्होंने 18, 19 व 20 सितंबर को पूरे जनकपुरी क्षेत्र में शराब के ठेके बंद रखने का आदेश दिया। AGRA NEWS
जिलाधिकारी ने कहा कि जनकपुरी उत्तर भारत का सबसे बड़ा आयोजन है। इसको पर्यटन से लिंक करना चाहिए ताकि जो पर्यटक ताजमहल और फतेहपुर सीकरी देखने आते हैं, वे जनक महल भी देखने आएं। इसका समुचित प्रचार-प्रसार करना चाहिए। मुगल रोड पर नालों के किनारे की सिल्ट उठाने के साथ नगर निगम के अधिकारियों से सफाई कर्मचारी बढ़ाकर सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नाले को पाटने का काम मत करना, वरना बाद में सफाई में दिक्कत होगी।
गोरखपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पिपराइच थाने की पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को अब रोक दिया जाए वरना गंदगी फैलेगी। बचा हुआ निर्माण कार्य जनकपुरी संपन्न होने के बाद किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपील की। इस दौरान शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक यातायात की दृष्टि से कमला नगर क्षेत्र को नो कार जोन घोषित करने की मांग की गई।
आईजीआरएस के 15 दिन की असंतुष्ट फीडबैक रिपोर्ट में नगर निगम टॉप पर
नवरात्र से पहले कब से शुरू हो रही यात्रा ? कब रूक सकती है ?
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरबी सिंह ने आश्वस्त किया कि यह प्रभु राम का काम है, सब अच्छा होगा। हम लोग हर समस्या के निदान के लिए 24 घंटे मौजूद हैं। इस दौरान समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा, एसीपी सुकन्या शर्मा, उमेश कंसल, राम रतन मित्तल, संरक्षक राकेश मंगल, संतोष मित्तल, प्रवीन अग्रवाल, नंदी महाजन, गौरव चौहान, शशांक तिवारी, गौरव परमार आदि मौजूद रहे।

