Rahul Gandhi Press Conference : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की वोट चोरी के आरोप पर दूसरी बार Press Conference। पहले उन्होंने 7 अगस्त को मीडिया से बात की थी।
राहुल प्रेजेंटेशन के जरिए वोट चोरी के आरोप और सबूत दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा को चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है।
राहुल इस बार अपने साथ ऐसे वोटर्स को भी लेकर आए, जिनके नाम वोटर्स लिस्ट से डिलीट किए गए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कांग्रेस ने X पोस्ट में राहुल गांधी की वीडियो शेयर की, इसके कैप्शन में लिखा- कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…।
अटकलें है कि राहुल आज वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा सरकार के खिलाफ नए दावे कर सकते हैं। राहुल ने भाजपा पर चुनाव आयोग की मिलीभगत से बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आरोप लगाया है।

