KANPUR NEWS : शहर की गंदगी और अतिक्रमण समेत शासन की योजनाओं पर लापरवाही कर रहे आलाधिकारियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने समीक्षा बैठक में जमकर क्लास लगाई। नगर आयुक्त, सीएमओ समेत अन्य अफसरों को काम में सुधार लाने की हिदायत दी गई है।
14 IAS officers transferred in UP
आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय- CM Yogi Adityanath
Governor CSA में दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे पुलिस लाइन पहुंची थीं। उन्होंने जिले की समीक्षा बैठक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, DM जितेंद्र प्रताप सिंह, CDO दीक्षा जैन, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, उपनिदेशक कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी प्रीति सिन्हा, BSA सुरजीत कुमार, एडीआईओएस प्रशांत द्विवेदी के साथ की।
‘नगर आयुक्त जी शहर में इतनी गंदगी क्यों है’
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार से अतिक्रमण और गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण है और अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण को हटाने को लेकर नए वेडिंग जोन बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। रेहडी और ठेलों वालों को यहीं पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में लगीं होर्डिंग को हटवाएं। गृहकर इतना क्यों बढ़ा आया कि शहर की जनता परेशान है। अवैध होर्डिंग्स पर बताया कि इन्हें हटाए जाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
LUCKNOW NEWS : लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ
सीएमओ नहीं दे सके रिपोर्ट
राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू किए गए ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के तहत जिले में बेटी और महिलाओं की हुई निशुल्क जांचों की सीएमओ हरिदत्त नेमी से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने सशक्त नारी अभियान के तहत दो दिन से जिले में हो रहीं महिलाओं की जांच में बेटियां और महिलाएं कितनी बीमारियों से ग्रसित मिली की जानकारी पूछी। इस पर सीएमओ ने रिपोर्ट न लाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अस्पतालों में व्यवस्थाओं के साथ वहां के स्टाफ की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने अफसर से रिपोर्ट और जानकारी के साथ न आने की बात कहते हुए नाराजगी जाहिर की।
कोई जवाब नहीं दे पाए
बैठक के दौरान BSA से प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प अभियान और डीआईओएस प्रशांत द्विवेदी से प्रोजेक्ट अलंकार की जानकारी ली। पूछा, एडेड स्कूलों में विकास के नाम पर बच्चों से जो पैसा लिया जाता है उससे क्या-क्या काम होते हैं। इसकी कोई रिपोर्ट लेते हैं? इस पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर राज्यपाल ने कहा कि एडेड विद्यालयों में लिए जा रहे पैसों की समीक्षा करें इसकी पूरी रिपोर्ट लें। प्रबंधकों की मनमानी पर रोक लगाएं। प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत अन्य कॉलेजों को भी जोड़े जाने पर बल दिया और कहा कि एडेड विद्यालयों के प्रबंधकों को इसके अंतर्गत कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
निराश्रित महिलाओं को बनाएं हुनरमंद
राज्यपाल ने कहा कि बालिका गृह और बाल सुधार गृह की स्थिति में सुधार किया जाए और इन्हें विश्वविद्यालयों द्वारा गोद लिया जाए। साथ ही बच्चों के वहाँ से जाने के बाद उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, जिससे यह पता चल सके कि वे आगे किस प्रकार की गतिविधियों में संलग्न हैं। इससे उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। जो गरीब निराश्रित महिलाएं पेंशन ले रहीं हैं उन्हें हुनरमंद बनाया जाए ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर जीवनयापन कर सकें।
गर्म भोजन न मिलने पर नाराजगी
इसके बाद आंगनबाड़ी में चल रही हाट कुक्ड योजना के तहत बर्तनों की कमी से बच्चों को गर्म भोजन न मिलने पर नाराजगी जताई। जिले में आंगनबाड़ी के खाली पदों के सही आंकड़े न बताने पर डीपीओ पर भड़क गईं। उन्होंने हॉट कुक्ड मील योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, जल्द बर्तन खरीदने और व्यवस्थाओं को सुधारने के आदेश दिए। Governor review meeting
राज्यपाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर बृहद जनजागरूकता कैंप आयोजित किए जाएं। इन कैंपों में मिशन शक्ति, स्वच्छता, माहवारी संबंधी जागरूकता और एनीमिया की जांच जैसी गतिविधियाँ अनिवार्य रूप से शामिल हों।

