India A vs Australia A Match : Kanpur ग्रीनपार्क स्टेडियम (Greenpark Stadium) एक बार फिर क्रिकेट की रोमांचक भिड़ंत का गवाह बनने जा रहा है। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज 30 सितम्बर से यहां शुरू होगी। India A vs Australia A
14 IAS officers transferred in UP
इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और इसी को ध्यान में रखते हुए टिकटों की बिक्री बेहद किफायती दरों पर शुरू की जा रही है।
कल से शुरू होगी टिकट बिक्री (Greenpark Stadium)
टिकट मंगलवार शाम छह बजे से बुक माय शो पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 100 से 499 रुपये तक रहेगी। वहीं, जो दर्शक ऑफलाइन टिकट लेना चाहेंगे, उनके लिए बुधवार से शहर में सात काउंटर खोले जा रहे हैं।
KANPUR BIG NEWS : ’30 अक्टूबर तक सडक की मरम्मत न हो तो दर्ज करें अफसर पर FIR’
टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि आठ साल बाद कानपुर वनडे की मेजबानी कर रहा है, इसलिए इस आयोजन को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की पिच और ग्राउंड लगभग तैयार हैं और सफाई के काम जोरों पर है।
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
27 सितंबर को दोनों टीमें पहुंचेगी कानपुर
यूपीसीए निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता ने जानकारी दी कि दोनों टीमें 27 सितम्बर को लखनऊ होते हुए कानपुर आएंगी और होटल लैंडमार्क में रुकेंगी। इसके लिए 65 कमरे पहले ही बुक कर दिए गए हैं।

