KANPUR POLICE NEWS : कारोबारी से वसूली और लूट के आरोपों के चलते महाराजपुर थाने में तैनात सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। DCP ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। KANPUR POLICE NEWS
KANPUR NEWS : पढें-किसको मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
BSA को ऑफिस में हेड मास्टर ने 6 सेकेंड में 5 बेल्ट मारी
कारोबारी से वसूली और धमकी का आरोप
सरसौल निवासी कारोबारी शीलू यादव ने आरोप लगाया था कि महाराजपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उससे 24 हजार रुपए जबरन वसूले और 2 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की। शीलू का कहना है कि रुपए न देने पर उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। KANPUR NEWS
शीलू यादव ने पूरी घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।
जांच में सही पाए गए आरोप
वीडियो वायरल होने के बाद DCP ईस्ट ने मामले की जांच ACP कैंट आकांक्षा पांडेय को सौंपी। प्रारंभिक जांच में कारोबारी के आरोपों को सही पाया गया। इसके आधार पर डीसीपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पांच दरोगा और दो कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।
डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। आपसी विवाद में एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों के मद्देनज़र सभी को लाइन हाजिर किया गया है। विभागीय जांच पूरी होते ही आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Akhilesh Dubey की 500 करोड़ की जमीन पर चला बुलडोजर
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी
• दरोगा प्रदीप कुमार
• दरोगा आशीष
• दरोगा विष्णु कुमार
• दरोगा रवि शंकर
• दरोगा शैलेन्द्र सिंह
• कॉन्स्टेबल बंटी कुमार
• कॉन्स्टेबल सुल्तान सिंह

