BREAKING NEWS : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में कानपुर, वाराणसी और मुरादाबाद समेत कई जिलों में हाल की घटनाओं पर नाराजगी जताई.
बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल
यूपी के बरेली और मऊ में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। सीएम ने सभी जिलों के आलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से कानून व्यवस्था की समीक्षा की। रात नौ बजे से शुरू हुई मीटिंग देर तक चली। सीएम ने स्पष्ट आदेश दिया कि किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले त्योहारों को लेकर पहले से ही रणनीति बना लें जिससे जनता को कोई परेशानी न हो।
CMO समेत चार से स्पष्टीकरण तलब
उन्होंने कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी। उन्होंने अशांति फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। कहा- दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है।
उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि वे दोबारा कभी गलती की सोच भी नहीं सकेंगे। कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करें। यही समय है, सही समय है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि कुछ लोग जुलूस और प्रदर्शनों का बहाना बनाकर कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद जैसे जिलों में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि यह सब प्रदेश का माहौल खराब करने की सुनियोजित साजिश है। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए। आयोजकों और मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति तक की जांच हो। इन जुलूसों में शामिल एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। वीडियो फुटेज खंगालें, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करें और हर एक उपद्रवी पर कार्रवाई करें।
IND vs Pak : पाकिस्तान क्रिकेटर हारिस रऊफ पर ICC का एक्शन
I Love Muhammad विवाद कानपुर से शुरू
यह विवाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) के जुलूस के दौरान एक समूह ने I Love Muhammad लिखा एक बैनर/लाइटबोर्ड जुलूस मार्ग पर लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया।
पुलिस ने बैनर हटाए गए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाद में यह विवाद बढ़ गया और कई अन्य शहरों व राज्यों में ‘I Love Muhammad’ के समर्थन में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे। हिंदू समुदाय ने इसके जवाब में “I Love Mahadev/Mahakaal” जैसे बैनर लगाए।

