INDIA A vs AUSTRALIA A MATCH : कानपुर में हो रही बारिश से इंडिया ए और आस्ट्रेलिया ए मैच पर सकंट के बादल भी छाए रहे।। सुबह से शाम तक लगातार बारिश ने ग्रीनपार्क में होने वाले मैच पर भी पानी फेर दिया। मैच रैफरी संजय वर्मा ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए इसे रद्द करने की आधिकारिक घोषणा 5. 22 पर कर दी।
डेढ बजे से शुरू होने वाले INDIA ए बनाम आस्ट्रेलिया ए किक्रेट मैच का टॉस तक नहीं हो सका। पहले तो कुछ देर बारिश रूकने का इंतजार करते हुए किक्रेट प्रेमी शाम पांच तक मैदान से निराश होकर निकल गए। दोनों ही टीमें ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच शुरू होने को अगोरती रहीं। इसके बाद बसों से वापस होटल रवाना हो गए। तेज बारिश के बाद पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया है।
कानपुर समेत 10 शहरों में बारिश, 17 में अलर्ट
जमीन का खेल करने वाले काननूगो आलोक दुबे को रिवर्ट कर बनाया लेखपाल
सावधान; कहीं आप सिंथेटिक आयरन ऑक्साइड से रंगा आलू तो नहीं खा रहे !
100 ग्राउंड्समैन तैयार किए गए
बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मैच में 100 ग्राउंड्समैन तैयार किए गए थे, जो पिछले पांच दिन से लगातार मैदान और विकेट को कवर से ढकने के लिए मॉकड्रिल कर रहे थे। लेकिन, बारिश न रुकने के कारण यह मॉकड्रिल भी काम न आई। इससे पहले मंगलवार दोपहर 12 बजे श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत-ए टीम और आस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे और मैच की तैयारियों में जुट गई। वहीं, मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भी लंबी कतार नजर आई।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दमदार टीम
इंडिया-ए की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है। बल्लेबाजी क्रम में तिलक शर्मा और अभिषेक शर्मा जैसी जोड़ी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं गेंदबाजी आक्रमण में हर्षित राणा का नाम खास तौर पर लिया जा रहा है।

