NCRB Report : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने मंगलवार को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। NCRB Report
सोने-चांदी के दाम नए ऑल टाइम हाई पर
ये 2022 की तुलना में 7.2% ज्यादा हैं। मेट्रो सिटी में अपराध बढ़े हैं। 2023 में बड़े शहरों में अपराध बढ़ता हुआ रिकॉर्ड किया गया। बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 68,250 केस दर्ज हुए। वहीं, दूसरे पर चेन्नई और तीसरे स्थान पर मुंबई रहा।

देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। हत्या के मामले में यूपी (3,206 केस) सबसे आगे है। दुष्कर्म के मामलों में RAJASTHAN (5,078 केस) का पहला स्थान है। बच्चों पर अपराध में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर. NCRB Report
वहीं, देशभर में बड़े क्राइम जैसे हत्या, दुष्कर्म और लूट के मामलों में कमी देखी गई है। हालांकि, इनमें दुष्कर्म के केस सबसे ज्यादा दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर हत्या और तीसरे पर लूट के केस दर्ज हुए।
हत्या-अपहरण के मामलों में यूपी-BIHAR ऊपर (UTTAR PRADESH NEWS)
इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों में हत्या और अपहरण के मामलों में उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे ऊपर हैं। यानी गंभीर अपराधों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में इन दोनों राज्यों में सबसे अधिक है। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में भी यूपी टॉप पर है, जो राज्य में बढ़ती ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की चिंताओं को दर्शाता है।

सावधान; कहीं आप सिंथेटिक आयरन ऑक्साइड से रंगा आलू तो नहीं खा रहे !
बच्चे; यौन अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं
2023 में बच्चों के खिलाफ अपराधों की दर 39.9 प्रति एक लाख बाल जनसंख्या रही, जो 2022 में 36.6 थी। इन मामलों में अपहरण (79,884, 45%) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध (67,694, 38.2%) सबसे प्रमुख रहे।
अधिकतर अपराधी पीड़ित के जानपहचान के लोग थे। कुल 40,434 मामलों में 39,076 मामलों में आरोपी जानकार थे। 3,224 में परिवार के सदस्य, 15,146 में परिवार के जानने वाले और 20,706 में दोस्त आदि थे।
बच्चों पर अपराध में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर
रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में बच्चों पर अपराध के 1.77 लाख केस दर्ज हुए, जो 2022 में 1.62 लाख थे। यानी एक साल में 9.2% की बढ़ोतरी हुई, जो महिलाओं और बुजुर्गों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
वहीं, राज्यों में अकेले मध्य प्रदेश मे 22,393 केस सामने आए हैं। बच्चों के खिलाफ हर दिन औसतन 486 और हर तीन मिनट में एक अपराध दर्ज हुआ।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी- महाराष्ट्र आगे
2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध 0.7% व बुजुर्गों पर 2.7% बढ़े। महिलाओं के खिलाफ अपराध में 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, प. बंगाल, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, महिलाओं के अपहरण में ‘जबरन शादी’ की प्रवृत्ति बड़ी संख्या में सामने आई, खासकर उत्तर और मध्य भारत में। NCRB Report 2023
दिल्ली में सबसे अधिक नकली नोट के मामले
NCRB रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में देश में कुल 3 लाख 51 हजार 656 नकली नोट जब्त किए गए। इनकी कुल कीमत 16.86 करोड़ रुपए थी। दिल्ली में सबसे अधिक नकली मुद्रा के मामले भी दर्ज किए गए हैं, विशेष रूप से 2000 रुपए के नोटों के।
राजस्थान और असम 500 रुपए के नकली नोटों की जब्ती में आगे रहे हैं। राजस्थान ने 500 रुपए के 38,087 नकली नोट जब्त किए, जिनकी कीमत 1.9 करोड़ रुपए थी। असम ने 37,240 नोट जब्त किए, जिनकी कीमत 1.86 करोड़ रुपए थी।
वहीं, UTTAR PRADESH 200, 100, 50 और 20 रुपए के नोटों सहित कम मूल्य के नकली नोटों की जब्ती में टॉप राज्य के रूप में उभरा है। प्रदेश ने 13.11 लाख रुपए मूल्य के के 200 रुपए के 6,558 नकली नोट जब्त किए। इसके बाद कर्नाटक में 4,903 नोट और राजस्थान में 3,593 नोट जब्त किए गए। UTTAR PRADESH NEWS

