Kanpur IIT Suicide News : आइआइटी कानपुर में छात्रावास के अंदर बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र धीरज सैनी ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। कमरे के पास से गुजरने के दौरान दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई।
NCRB Report : क्या देश में अपराध बढ़ रहा, यूपी, बिहार, राजस्थान कौन से अपराध में अव्वल ?
सोने-चांदी के दाम नए ऑल टाइम हाई पर
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर से कमरे का दरवाजा बंद था। धीरज 123 नंबर कमरे में अकेला ही रहता था। सहपाठियों को भी दिखाई नहीं दिया था। वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के बिचौली रोड ककरकई का रहने वाला था। पिता सतीश को जानकारी दी गई है।
थाना प्रभारी कल्याणपुर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दुर्गंध आने पर IIT प्रशासन ने मंगलवार शाम को जानकारी दी, तब दरवाजा तोड़ा गया। Kanpur IIT Suicide News
पहले भी छात्र दे चुके जान (Kanpur IIT Suicide News)
25 अगस्त:::
कानपुर में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर कार्यरत दीपक चौधरी ने अपने फ्लैट में फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी। वे महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले थे। गुबा गार्डन के विजय एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहकर आइआइटी में नौकरी कर रहे थे। दीपक ने मराठी भाषा में लिखे सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि मैं खुद को फेलियर महसूस करता हूं। इस नोट से उनके गहरे मानसिक तनाव का
सावधान; कहीं आप सिंथेटिक आयरन ऑक्साइड से रंगा आलू तो नहीं खा रहे !पता चलता था।
10 फरवरी:
दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी, आईआईटी दिल्ली एमएससी से करने के बाद आईआईटी कानपुर में केमिस्ट्री से पीएचडी में दाखिला लेने के बाद अंकित ने जान दे दी थी। यूजीसी की 37 हजार रुपये महीने की फेलोशिप मिलने के बावजूद मेधावी अंकित यादव के इस कदम से हर कोई स्तब्ध था। उसका शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। Kanpur IIT Suicide News

