UTTAR PRADESH NEWS : सरकार ने सोमवार को 4 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार (Kanpur Police Commissioner Akhil Kumar) को 1 महीने बाद रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह रघुवीर लाल को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
BIG BREAKING NEWS: सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में आग, 8 मरीजों की मौत
रघुवीर लाल 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह मौजूदा समय में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात हैं। 25 अगस्त को अखिल कुमार को केंद्र में डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया था।
इसके अलावा, 1992 बैच के IPS दीपेश जुनेजा से सीआईडी का कार्यभार वापस ले लिया गया है, वे अब केवल अभियोजन के डीजी रहेंगे। वहीं, साइबर क्राइम में तैनात डीजी बिनोद कुमार सिंह को सीआईडी की भी जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा को आईजी सुरक्षा बनाया गया है। IPS officers transferred

