KANPUR NEWS: कानपुर में लिफ्ट के गेट में गर्दन फंसने से अंडरगारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वह करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में छटपटाता रहा। KANPUR NEWS
KANPUR: पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
KANPUR NEWS : नकली कफ सिरप की शिकायत पर छापेमारी
वहां मौजूद कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम की मदद से करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया।
एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया-
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मंगलवार रात को पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन शांत हुए। मामला नौबस्ता थानाक्षेत्र के हंसपुरम इलाके की है।
पूरा मामला
गर्दन फंसी
के-ब्लॉक किदवई नगर निवासी आनंद अग्रवाल की हंसपुरम आवास विकास योजना-2 में अंडर गार्मेंटस बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में बाबूपुरवा के बगाही भट्टा निवासी मजदून बब्लू का बेटा पवन पासवान (19) ढाई साल से मजदूरी करता था।
मंगलवार शाम करीब 6 बजे पवन कपड़े की गाठों को लेकर ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में पहुंचा। वह बाहर से लिफ्ट के अंदर गांठों को रखने लगा, तभी लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया। उसकी गर्दन दोनों दरवाजों बीच फंस गई। यह देखकर अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। लिफ्ट ऊपर जाने लगी तो पवन फंस गया और उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
कर्मियों ने लिफ्ट को ऊपर जाने से रोका। फिर पवन को बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
डीएम साहब- ‘मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है….
Attack on CJI: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील ने क्या कहा?
एक घंटे बाद बाहर निकाला शव
दमकल कर्मियों ने एक घंटे बाद शव को निकाला। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि पवन रोजाना की तरह सुबह 8 बजे काम पर गया था। शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री मालिक ने पहले उसके साथ काम करने वाले युवक अनुराग को फोन कर परिजनों से बात कराने को कहा।
अनुराग ने पवन की चाची सुमन से उनकी बात कराई तो उन्होंने पवन के चोटिल होने ही सूचना देकर अस्पताल ले जाने की बात बताई।
इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
परिजन आनन-फानन फैक्ट्री पहुंचे तो उन्हें वहां उसका शव मिला। इकलौते बेटे की मौत से मां रानी, बहन स्वाति और साथ गए अन्य लोग बिलख पड़े। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

