KANPUR NEWS : नगर निगम के लापरवाह रवैया की पोल पट्टी विधान परिषद याचिका समिति के सामने खुल गई। सभापति ने वहां मौजूद दोनों अपर नगर आयुक्तों को खडा कर जमकर डांट लगाई। KANPUR NEWS
KANPUR NEWS: फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत
याचिका समिति की सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में नवीन सभागार में बैठक आयोजित हुई।
वहीं पर्यटन अधिकारी से गंगा किनारे बने घाटों के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वह नहीं दे सकीं। याचिक समिति ने अनुपस्थित औरैया एसपी के संबंध में भी नाराजगी जाहिर की। बैठक में कानपुर नगर निगम के सदन की भी चर्चा हुई। सभापति ने कहा कि यह पता लगा जाए कि पहले सदन की तारीख तय हुई या समिति के बैठक की। सभापति अशोक अग्रवाल ने बताया कि चार जिलों के अफसरों से विकास सबंधित चर्चा हुई है। कुछ कमियां मिलीं हैं जिनपर अफसरों को जल्द सुधार के आदेश दिए गए हैं।
KANPUR: पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
KANPUR NEWS : नकली कफ सिरप की शिकायत पर छापेमारी
विधान परिषद याचिका समिति की बैठक में चार जिलों के आलाधिकारियों ने शिरकत की। कानपुर नगर निगम ने कई सडकों का निर्माण इंटरलॉकिंग से किया और कागज में सीसी निर्माण लिखे होने पर सभापति समेत सभी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। उपस्थित जगदीश यादव अपर नगर आयुक्त दिवाकर भास्कर को खडा कर जमकर फटकार लगाई। बैठक में बोला गया कि जब काम इंटरलॉकिंग है तो सीसी क्यों लिखा गया है। सभी काम ठेकेदार के जिम्मे है तो अफसर क्या कर रहे हैं। इसपर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
नगर निगम का सदन तारीख कैसे निर्धारत होती है
सभापति ने कानपुर नगर आयुक्त की गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि पहले सदन की तारीख निर्धारित हुई या याचिक समिति के आने की।
पर्यटन अधिकारी न दें पायी जवाब
समिति ने पर्यटन अधिकारी अर्जिता ओझा से पूछा कि यहां गंगा किनारे कितने घाट पर्यटन विभाग ने निर्माण किए हैं। इसपर अधिकारी ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में विभाग घाट निर्माण करता है। इसपर समिति ने पूरा विवरण पर्यटन अधिकारी से मांगा है।
यहां सदस्य मुकुल यादव सदस्य अरूण पाठक
सदस्य अनूप गुप्ता कानपुर डीएम जेपी सिंह, सीडीओ, एडीएम सिटी, एसडीएम वित्त समेत कई अफसर मौजूद रहे।
डीएम साहब- ‘मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है….
Attack on CJI: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील ने क्या कहा?

