KANPUR BIG NEWS : अगर आप चमकदार शक्कर या उसने बनने वाले प्रोडेक्ट को लेकर आकर्षित हैं तो थोडा सावधान हो जाएं। एक विज्ञापन है हर पीली चमकने वाली सोना नहीं होती है। वैसे ही अधिक चमकदार शक्कर में भी कुछ मिलावट हो सकती है। KANPUR BIG NEWS
KANPUR NEWS: पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल बड़ा का एक्शन
Kanpur Scooty Blast News: सीसीटीवी में दिखा धमाका स्कूटी से नहीं, गत्ते से हुआ
पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
कानपुर के खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर ऐसी शक्कर पकडी जिसे नील से सफेद किया जाता है। शहर में एक बार फिर से मिलावट के बड़े गोरखधंधे का पर्दाफॉश हुआ है। खाद्य विभाग की टीम ने नील मिलाकर तैयार किए जा रहे इलायची दाना और गट्टे को सीज किया गया। मिलावट की आशंका पर 32 लाख का माल सीज किया गया है। 20 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार कार्रवाई करनी चाहिए। यह बहुत ही संवदेनशील है और इस प्रकार की मिलावट से काफी लोग प्रभावित हो रहे हैं। आगे भी खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की गई। कैंट सीताराम एंड संस, ओम कुमार एंड संस और शबनम ट्रेडिंग में जांच पड़ताल की गई। वहां पर नील से साफ करके इलायची दाना व गट्टा तैयार किया जा रहा था। 75 हजार का माल सीज किया गया है। फजलगंज स्थित गुरुनानक आयल ट्रेडर्स में मिलावट आशंका की पर 19944 लीटर करीब 30.22 लाख रुपये का तेल सीज किया गया। बिना साफ सफाई के नौबस्ता स्थित कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी में बनाई जा रही 54 हजार रुपये की 1350 किलो दाल को भी सीज किया गया है। टीम ने जांच पड़ताल करके बेसन, इलायची दाना, बादाम, पिस्ता, खोवा, दाल, सरसों का तेल, रिफाइंड सोयाबीन आयल और पामोलिन आयल का सैंपल लिया गया है। सभी 20 सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी
KANPUR NEWS: फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत
KANPUR NEWS : सडक इंटरलॉकिंग कागज पर सीसी निर्माण
डीएम साहब- ‘मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है….
Attack on CJI: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील ने क्या कहा?

