BIG NEWS: दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ (Assistant Commissioner of Police Manasvi Vashishth) को सस्पेंड कर दिया गया है।
KANPUR IGRS RANK : जनता की शिकायतों के निस्तारण में 75 जिलों में 72वां स्थान
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है।
सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।
वकील से मारपीट के बाद हुआ था ट्रांसफर
ACP मनस्वी वशिष्ठ गांधी नगर सब-डिवीजन में तैनात थे, जबकि इंस्पेक्टर अरुण कुमार शाहदरा थाने के प्रभारी थे। 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में ललित बंसल नाम के एक वकील के साथ झड़प के बाद दोनों का ट्रांसफर हुआ था।
वकील के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद जिला अदालत के वकीलों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार पर धमकी देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे।
उन्होंने दोनों पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। ट्रांसफर के आदेश के बाद 28 अक्टूबर को वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली थी।
एडीएम सिटी ने नौ विभागों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
पुलिसकर्मियों को मैसेज भेजकर प्रदर्शन के लिए बुलाया गया
इधर, पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर से नाराज कुछ पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन की तैयारी शुरू की। सोमवार को होने वाले प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुपों में मैसेज भेजकर पुलिसकर्मियों से हेडक्वार्टर पहुंचने की अपील की गई थी।
उनसे ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार की पुरानी पोस्टिंग बहाल करने की मांग उठाने को कहा गया था। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिला DCP और यूनिट प्रमुखों को अपने अधीन आने वाले पुलिसकर्मियों को हेडक्वार्टर पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, सोमवार सुबह करीब 150 पुलिसकर्मी हेडक्वार्टर के बाहर जुट गए। मौके पर पहुंचे नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिसकर्मियों को समझाया।
उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर हेडक्वार्टर के अंदर जाने को कहा। हालांकि, पुलिसकर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाकात की।

