KANPUR NEWS : रजिस्ट्री ऑफिस में सर्वर ठप होने से न सिर्फ घर या जमीन का सपना पूरा करने पहुंचे लोगों को निराशा लगी, वहीं विभाग को भी भारी नुकसान हुआ। KANPUR NEWS
KANPUR NEWS : बिठूर में 28 माटीकला कारीगर परिवारों को मिला दीवाली का तोहफ़ा
कलेक्ट्रेट में गैरहाजिर मिले 19 कर्मचारी
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को रजिस्ट्री कराने वालों की भारी भीड़ थी। मगर सुबह से ही सर्वर न चलने से रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इससे रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। लोग सर्वर चलने का इंतजार करते रहे। वहीं, दूरदराज से आए लोग बिना रजिस्ट्री कराए बैरंग ही वापस लौट गए। दोपहर दो बजे के बाद सर्वर चलना शुरू हुआ। हालांकि सर्वर की गति काफी स्लो रही। जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया हुई।
करोड़पति लेखपाल आलोक दुबे के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल
एडीएम सिटी ने पांच विभागों को नोटिस जारी कर दो दिनों में मांगी रिपोर्ट
एआईजी स्टांप श्याम सिंह ने बताया कि सुबह से सर्वर दिक्कत कर रहा था। दोपहर दो बजे के बाद सर्वर चलना शुरू हुआ। इससे करीब 125 रजिस्ट्रियां नहीं हो सकी। वहीं, विभाग को भी करीब एक करोड़ रुपये के स्टांप का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से सर्वर में लगातार आ रही दिक्कतों के कारण रजिस्ट्री में दिक्कत आ रही है.

