KANPUR NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापे मारे। यहां काफी मात्रा में बदबूदार दूध और खोवा बरामद मिला। KANPUR NEWS
KANPUR NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबडतोड कार्रवाई
नील मिलाकर तैयार किए जा रहा इलायची दाना और गट्टे
मिलावट की आशंका पर कुल 2,540 किलोग्राम खोया तथा 100 लीटर दूध कुल अनुमानित मूल्य 9,18,000 प्रथम दृष्टया मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त पाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मौके पर ही जेसीबी मशीन से गड्डा खुदवाकर उक्त मिलावटी खोया एवं दूध को मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया।
KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : दिव्यांग महिला को मिला भूखण्ड पर कब्ज़ा
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बदबूदार और खराब दुध, खोवा और छेना को नष्ट कराया गया है। मिलावट और गंदगी में खाद्य पदार्थ देने वालों पर कार्रवाई चलती रहेगी। Food Safety Department
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 9 सैंपल लिए। इसमें खोवा, पनीर, मिठाइयों समेत कई खाद्य पदार्थ हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
KANPUR COLLECTORATE NEWS : गंदगी देख एडीएम सिटी नाराज, चेतावनी दी
खराब खोया एवं दूध नष्ट करने की कार्रवाई
1. सजेती, घाटमपुर स्थित एक परिसर में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए 140 किलोग्राम खराब व बदबूदार खोया एवं दूध (अनुमानित मूल्य 18,000/-) को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नष्ट कराया गया।
2. पनकी रोड, कानपुर नगर पर आगरा व कानपुर देहात से लाई गई पिकअप/श्री व्हीलर से लाए गए 2500 किलोग्राम संदेहास्पद खोया को मौके पर खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा अनुपयुक्त घोषित किए जाने पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया।
इस खोया का अनुमानित मूल्य 9,00,000।
KANPUR NEWS
उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिकों को दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी का बड़ा उपहार
BIG NEWS : भारत में तीन मिलावटी कफ सिरप को लेकर WHO ने चेतावनी की जारी

