Breaking News : Bihar assembly elections 2025 की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश के 35 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.
शासन के आदेश पर शहर के मेडिकल स्टोर पर रेड
गोलमोल जवाब पर आबकारी अधिकारी को जमकर फटकार
राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
इनमें से 16 अधिकारी पहले चरण के चुनाव की निगरानी करेंगे, जबकि 15 अधिकारी दूसरे चरण के लिए बिहार भेजे जाएंगे. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ये अधिकारी मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं. Bihar elections
पहले चरण के लिए भेजे जा रहे 16 आईएएस अधिकारियों में अजय कुमार शुक्ला, बलकार सिंह, चैत्रा वी, ओम प्रकाश, सेल्वा कुमारी जे, अमित सिंह बंसल, भानु चन्द्र गोस्वामी, प्रांजल यादव, उदय भानु त्रिपाठी, अनामिका सिंह, भवानी सिंह खंगारोत, गौरी शंकर प्रियदर्शी, जीएस नवीन कुमार और राज शेखर शामिल हैं.
ये अधिकारी बिहार में मतदान केंद्रों, मतदाता सूचियों, मतदान सामग्री और अन्य चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा करेंगे. इनका मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष हो. दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश के 15 अन्य आईएएस अधिकारियों को बिहार भेजा जाएगा.
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने बताया कि इन अधिकारियों को 19 अक्टूबर को बिहार में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. बिहार में इस समय नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इन अधिकारियों की तैनाती से मतदान प्रक्रिया की निगरानी और प्रबंधन में और सुदृढ़ता आएगी.
निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता जागरूकता अभियान और मतदान सामग्री के वितरण की निगरानी का जिम्मा सौंपा है. इसके अतिरिक्त, ये अधिकारी मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के लिए भी सक्रिय रहेंगे.

