GORAKHPUR NEWS : फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने के बाद सांसद और अभिनेता रविकिशन (MP and actor Ravi Kishan) अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मत्था टेका। GORAKHPUR NEWS
17 अक्तूबर प्रातः 6:30 पर ग्रीन पार्क में सांसद रमेश अवस्थी करेंगे वॉकथान का शुभारंभ
यहां ‘ब्लैक लेडी’ ( फिल्म फेयर अवॉर्ड ट्रॉफी ) को उनके चरणों में अर्पित किया। सदर सांसद ने कहा- महाराज जी ( सीएम योगी ) ने उन्हें फोन करके बधाई दी और उसके बाद उनके ट्वीट ने पूरा तहलका मचा दिया।
रवि किशन ने कहा- अवॉर्ड मिलने के बाद ऐसा लग रहा है कि जिंदगी झंड नहीं, बल्कि बम-बम बा। मैंने शुरू से ठाना था कि जब तक मेरे नाम का कार्ड नहीं आएगा, तब तक फिल्म फेयर के मंच पर नहीं जाऊंगा। लेकिन ई नाहीं कि जिद कई के लेटल हईं, योद्धा के तरह तैयार रहनी कि मौका मिली तो दाग देब बारूद!
सेल्वा कुमारी जे, राजशेखर समेत 35 UP IAS को बिहार भेजा
देर शाम रवि किशन गोरखपुर रंग महोत्सव में भी शामिल हुए। महोत्सव में सांसद ने कहा-ब्लैक लेडी ने बहुत तड़पाया। फिर ओ सजनी रे…कैसे कटे दिन रात, कैसे हो तुझसे बात तेरी याद सताए…गाना गाया।
रवि किशन बोले- मेरी वर्षों की मेहनत रंग लाई
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रवि किशन भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने अपने अंदर के कलाकार को जिंदा रखा। मुझे लगता था कि मिट्टी के घर से निकला हुआ लड़का शायद इतना बड़ा अवॉर्ड नहीं जीत पाएगा, लेकिन ये मेरी भूल थी। मेरी वर्षों की मेहनत रंग लाई की और लापता लेडीज फिल्म पर उसका रिजल्ट मिला। ये फिल्म ऑस्कर तक गई।
शासन के आदेश पर शहर के मेडिकल स्टोर पर रेड
गोलमोल जवाब पर आबकारी अधिकारी को जमकर फटकार
राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

