KANPUR NEWS : शासन के आदेश पर ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने नकली सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद छापेमार कार्रवाई की। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह, रेखा सचान और इटावा ड्रग इंस्पेक्टर निलेश शर्मा शामिल रहे। KANPUR NEWS
KANPUR BIG NEWS : नशे का कारोबार कर रहे चार दवा दुकानों की बिक्री पर रोक
सांसद और अभिनेता रवि किशन बोले
टीम ने नौबस्ता अर्रा स्थित सिसोदिया मेडिकल और टीपी नगर स्थित एसजीपीएस फार्मास्युटिकल पर एक साथ छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने जब दोनों प्रतिष्ठानों से दवा के खरीद-बिक्री का लेखा-जोखा मांगा तो संचालक कोई संतोषजनक विवरण प्रस्तुत नहीं कर सके।
DRUG इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों मेडिकल स्टोर पर संदिग्ध सिरप और दवाओं की बिक्री की आशंका जताई गई है। ऐसे में फिलहाल दोनों दुकानों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। टीम ने संबंधित रिकॉर्ड जब्त कर लिया है और दवा के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
17 अक्तूबर प्रातः 6:30 पर ग्रीन पार्क में सांसद रमेश अवस्थी करेंगे वॉकथान का शुभारंभ
सेल्वा कुमारी जे, राजशेखर समेत 35 UP IAS को बिहार भेजा
विभाग ने संचालकों को एक सप्ताह के भीतर संपूर्ण दवा लेनदेन का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा उनके लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। दोनों स्टोरों पर दवा व इंजेक्शन खरीद व बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं, दोनों संचालकों से सात दिन के अंदर दो साल का रिकार्ड उपलब्ध के निर्देश दिए गए हैं।
छापेमारी के दौरान टीम के साथ दवा निरीक्षक, फार्मास्युटिकल विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिन मेडिकल स्टोर्स में दवा आपूर्ति या बिक्री में गड़बड़ी पाई जाएगी, उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे
शासन के आदेश पर शहर के मेडिकल स्टोर पर रेड
गोलमोल जवाब पर आबकारी अधिकारी को जमकर फटकार
राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

