Kanpur Drug Department News : कानपुर नशीली और मिलावटी दवाओं का गढ बनता जा रहा है, लेकिन औषधि विभाग शिकायतों के बाद ही जागता है। विडम्बना यह है कि दूसरे प्रदेश के इनपुट पर विभाग को पता चलता है कि कानपुर में नशीली दवाएं बिक रहीं हैं। Kanpur Drug Department News
बीते तीन महीनें में विभाग ने तीन बडी कार्रवाई की, लेकिन किसी और की शिकायत या सूचना पर। इसमें जून में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) के पास एक शिकायत आई थी, जिसमें करोडों की नशीली दवाएं मिली थीं। पंजाब की पुलिस ने दो दफा यहां आकर संयुक्त कार्रवाई की। इनमें वह कार्रवाई शामिल नहीं हो जो शासन के आदेश या सिरप को लेकर छापेमारी की गई। अपर आयुक्त औषधि इस संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
तीन बडी कार्रवाई
June 28, 2025
ड्रग विभाग ने पकडी डेढ करोड से अधिक की नशीली दवाएं
खाद्य एवं औषधि विभाग (Food and Drug Department) की टीम ने कासिगवां हमीरपुर रोड थाना सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में मुलायम सिंह के मकान पर छापा मारा।
यहां बिना ड्रग लाइसेंस काफी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं। ड्रग इंस्पेक्टर की पूछताछ में किसी प्रकार का दस्तावेज मुलायम सिंह नहीं दिख सकाा। यहां एक करोड 81 लाख 36 हजार 255 रूपये की दवाओं को टीम ने सीज कर दिया। टीम में औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह कानपुर नगर, नीलेश शर्मा औषधि निरीक्षक इटावा सम्मिलित थे.
ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया बिना लाइसेंस काफी संख्या में नशीली दवाएं मिलीं है। मुख्य रूप से clonazepam एवं tramadol टैबलेट भंडारित मिली, इनमें आठ नमूने जांच को लिए गए हैं । इनमें तीन से आठ साल तक सजा का प्रावधान है।
यह प्रकरण 23 जून को जिलाधिकारी के समक्ष आयोजित जनता दर्शन में प्रस्तुत हुआ था, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों का अनुपालन करते हुए औषधि विभाग की टीम ने आज मौके पर जाकर यह कार्रवाई की है।
17 Sep 2025
नशीली दवाओं के सप्लायर को ले गई पंजाब पुलिस
लुधियाना में नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले गोविंदनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक शिवम गौतम को पंजाब पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर ले गई। वहीं, खेप पहुंचाने वाला सरगना डिप्टी पड़ाव निवासी हसन सिद्दीकी भाग गया। दोनों के खिलाफ लुधियाना में रिपोर्ट दर्ज है। छानबीन में सामने आया कि बरामद दवाइयां अहमदाबाद की एक कंपनी से कानपुर के गुजैनी स्थित गौतम फार्मा मेडिकल स्टोर के नाम पर मंगाई गई थीं। छापेमारी के दौरान औषधि निरीक्षक रेखा सचान की मौजूदगी में जब बिल मांगे गए तो शिवम गौतम कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
October 8, 2025
पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
लुधियाना से एनडीपीएस की POLICE टीम ने लोकल पुलिस और ड्रग विभाग के अफसरों संग बिरहाना रोड की नील वाली गली स्थित श्री लक्ष्मी फार्मा में छापा मारा।
यहां टीम को लाखों रूपये कैस, दवाओं के रैपर और काफी संख्या में संदिग्ध दवाएं मिली हैं। ड्रग विभाग ने दवाओं को सीज कर दिया है। वहीं नोटों की गिनती मशीन से की जा रही है।
ड्रग इंस्पेक्टर ओम पाल सिंह ने बताया कि पंजाब की पुलिस टीम की सूचना पर लोकल पुलिस संग श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा मारा गया है। यहां से चार लाख से अधिक की संदिग्ध दवाएं मिली हैं, इन्हें सीज कर दिया गया। फार्मा का मालिक राहुल अग्रवाल भाग गया। करीब 25 लाख से अधिक का कैस भी बरामद हुआ।

