Priyanka Chopra की गिनती ग्लोबल स्टोर के तौर पर होती है, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है.
30 करोड़ की फिल्म ने 4 दिन में कमाए 83 करोड़
साल 1958 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दीवाली के प्रति अपने प्यार को व्यक्त किया और अपने फैंस को बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म को देखने के लिए सलाह दी है, जो उनकी पति निक जोनस (Nick Jonas) को भी खूब पसंद है.
प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरे पति निक जोनस, जिन्होंने ज्यादा बॉलीवुड फिल्में नहीं देखीं, वे मेरे उन दोस्तों को ‘दिल धड़कने दो’ को देखने की सलाह देते हैं. जो बॉलीवुड से अनजान हैं, यह फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई.” प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपनी बेटी मल्ती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया.
साल 2025 के पहले 5 महीनों की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी…
2015 में रिलीज हुई ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका के साथ रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह जैसे सितारे थे. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक क्रूज यात्रा पर मेहरा परिवार की कहानी दिखाती है, जो आत्म-खोज और भावनात्मक सफर की ओर बढ़ती है. ₹58 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने विश्व भर में ₹145 करोड़ की कमाई की और समीक्षकों से भी तारीफ पाई.
प्रियंका की आखिरी हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (2019) थी, वह एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 2026 में पूरी होगी और 2027 में वैश्विक रिलीज के लिए तैयार है.

