BREAKING NEWS : हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। Hyderabad-Bengaluru Highway
NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। Bus Accident Andhra Pradesh
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन मामले में दर्ज 5 FIR को खारिज किया
बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से कई जल गए। 19 ने कूदकर जान बचाई। इमरजेंसी गेट तोड़कर निकले लोग बुरी तरह झुलस गए थे, इन्हें कुरनूल सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई. हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है.
न्यूज एजेंसी PTI ने मरने वालों की संख्या 12 बताई है, जबकि रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 25 है। पुलिस का कहना है कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। Andhra Pradesh News
राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को लेकर दुख जाहिर किया. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

