GOLD RATE: सोने की कीमत एक हफ्ते में 9,356 रुपए घटकर 1,21,518 प्रति10 ग्राम पर आ गई है। 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,30,874 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।
आंध्र प्रदेश में प्राइवेट बस में आग, 20 जिंदा जले, 40 यात्री सवार थे
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 अक्टूबर को सोने की कीमत में 1,836 रुपए की गिरावट हुई। इससे पहले गुरुवार को इसके दाम 1,23,354 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। GOLD NEWS
वहीं, चांदी में 4,417 रुपए की गिरावट देखने को मिली और 1,47,033 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। कल इसकी कीमत 1,51,450 प्रति किलोग्राम थी। ये अपने ऊपरी स्तर से चांदी 31,067 सस्ती हुई है।
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। silver RATE

