Satish Shah Death : एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। Satish Shah passes away
Asrani Death: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’
वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
सतीश शाह टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो से फेमस हुए थे। उन्होंने मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था।
अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये दमदार फिल्में
खाना खाने के बाद गिरे और दम तोड़ दिया
सतीश किडनी से पीड़ित थे। उनका ट्रांसप्लांट कोलकाता में हो चुका था। डेढ़ महीने वहां रहकर वे पूरी तरह ठीक होकर वापस आए थे। अचानक आज खाना खाने के बाद वे गिर पड़े और उनका निधन हो गया।
कॉमेडियन जॉनी लीवर ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे उनके करीब 40 साल पुराने दोस्त थे। जॉनी लीवर ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और सतीश शाह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की।
सतीश शाह को उनका एक पुराना सहयोगी रमेश था, जो कई सालों से उनके साथ काम कर रहा था। वही उन्हें अस्पताल लेकर गया।
सतीश शाह का करीब डेढ़ साल से डायलिसिस चल रहा था। उन्होंने सुबह मुझसे कहा था कि नवंबर से हम काम शुरू करेंगे। उन्होंने मुझे अपनी एक सेल्फी भेजी थी और बोले थे – देख, मैंने 20-22 किलो वजन घटा लिया है, अब मैं कितना हैंडसम लग रहा हूं।
महेश बाबू ने रिलीज किया ‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर
FTII से पढ़ाई की थी
सतीश शाह का जन्म मुंबई के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की थी। साल 1972 में सतीश ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी।
सतीश ने साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर साल 2014 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।
वहीं, टीवी पर उन्होंने साल 1984 में टीवी शो ये जो है जिंदगी से अपना डेब्यू किया था। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे।
उसके बाद वो फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेस साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो का हिस्सा रहे।

