Diwali 2026 Upay : दिवाली (Diwali 2026) को दीपोत्सव, दीपावली आदि कई नामों से जाना जाता है। दिवाली के इस विशेष दिन पर साधकों द्वारा लक्ष्मी-गणेश जी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
इस काम से चली जाती है सुख-समृद्धि (Diwali Upay)
दिवाली (Diwali) से पहले पूरे-घर की साफ-सफाई की जाती है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर ही निवास करती हैं। लेकिन साथ ही यह भी माना गया है कि दिवाली की रात को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर का कूड़ा बाहर फेकना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। Diwali 2026

इस घर में नहीं होता मां लक्ष्मी का वास
हिंदू शास्त्रों में माना गया है कि जिस घर में शराब का सेवन किया जाता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता। साथ ही जिस घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं किया जाता वहां भी लक्ष्मी जी का कभी निवास नहीं करती। इसलिए दिवाली के दिन इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
न करें ये काम
कई लोग दिवाली पर ऐसे कार्य करते हैं जिन्हें मौलिक दृष्टि से भी सही नहीं माना गया है। जैसे जुआ खेलता, शराब पीना हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और व्यक्ति को धन संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

