Purvanchal News : चंदौली में सास-बहू और पोते की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिवार छठ पूजा के लिए घाट पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। भागने के चक्कर में ट्रक ने एक पेड़ में भी टक्कर मार दी। इसके बाद एक बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। Purvanchal News
KANPUR EMOTIONAL NEWS : छठी मैया का तीन दम्पतियों को मिला आशीर्वाद
हादसा इतना भीषण था कि सास-बहू और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे तो मामा भांजे का शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर में ग्रामीण जुट गए और सड़क पर हंगामा कर जाम लगा दिया।
हादसा अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर हुआ। मृतकों की पहचान रेवसा-पंचफेड़वा निवासी कुमारी देवी (45), चांदनी देवी (30) और सौरभ कुमार (7) के रूप में हुई है।
KANPUR NEWS : समाधान दिवस पर गैरहाजिर लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
घरवाले बोले- एक झटके में परिवार बिखर गया
सुखराम ने बताया, ‘ सुबह 5 बजे उनकी पत्नी कुमारी देवी, बहू चांदनी देवी और पोता सौरभ घाट के लिए पैदल निकले थे। पंचफेड़वा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। Chhath Puja
इसके बाद हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों की मौत हो चुकी थी। चांदनी की शादी बेटे रंजीत कुमार से आठ साल पहले हुई थी। अब परिवार में मैं, मेरा बेटा और 5 साल की पोती रूही ही बचे हैं। एक झटके में परिवार बिखर गया।

