Andhra Pradesh Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई. Andhra Pradesh Stampede
UP IAS TRANSFER : 46 IAS अफसरों के तबादले, 10 DM बदले
इस हादसे में कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
चंद्रबाबू नायडू ने बताया त्रासदी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की मौत को “हृदय विदारक” बताया।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”
KANPUR NEWS : समाधान दिवस पर गैरहाजिर लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों तथा स्थानीय नेताओं को भगदड़ स्थल पर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
हम सब गहरे दुख में डूबे हैं, नारा लोकेश
आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने इन मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि एकादशी के दिन यह एक बड़ी त्रासदी हुई. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. जिन्होंने अपनी जान गंवाई। सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है।” लोकेश ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय विधायक से बात की है और प्रभावित व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

