BREAKING NEWS : जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। यहां तक की सड़क भी खून से लाल हो गई थी। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
BIHAR NEWS : JDU उम्मीदवार अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार:150 पुलिसकर्मी घर में घुसे
हादसे में 18 लोग घायल हो गए l 3 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था . BREAKING NEWS
इस दौरान ब्रेक फेल होने से उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मौके से डंपर को भी हटाने के प्रयास किया जा रहे हैं। JAIPUR NEWS
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से 10 श्रद्धालुओं की मौत…
म्योर मिल का विवाद गहराया, एनटीसी ने शासन को लिखा लेटर
लोगों ने पीछा किया तो डंपर दौड़ाया
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लोहा मंडी रोड पर गजराज मैरिज गार्डन के सामने से डंपर रॉन्ग साइड आ रहा था l इस दौरान उसने एक बाइक को टक्कर मार दी l लोगों ने उसका पीछा किया तो ड्राइवर डंपर दौड़ते हुए निकला l करीब 1 किलोमीटर के बाद वह अपनी लेन में आया और फिर उसने तेज रफ्तार से डंपर दौड़ाया और कई वाहनों को चपेट में लेते हुए 200 फीट एक्सप्रेस हाईवे की पुलिया से जाकर टकरा गया l
हादसे में 18 घायल, तीन घायलों को पहुंचाया ट्रॉमा में
हादसे में घायलों को ट्रॉमा सेंटर में लाना शुरू कर दिया है। हादसे में 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। अभी तक तीन घायलों को ट्रॉमा में लाया गया है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम भी अलर्ट पर है।
लोगों ने कपड़ों से शवों को ढका
इस हादसे के दौरान कई लोगों के कपड़े तक फट गए थे। ऐसे में आस-पास के लोगों ने सभी शवों को एक तरफ किया। इसके बाद जिन लोगों के कपड़े तक फट गए थे, उनके शरीर को उनके पास रखे कपड़े और गमछों से ढका।

