KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की तैयारियों के तहत सोमवार को बिठूर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइज़र एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ADM आपूर्ति पर गिरी धीमी धान खरीद की गाज, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
प्रशिक्षण के दौरान 4 नवम्बर से प्रारंभ हो रहे SIR कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहे छह बीएलओ के विरुद्ध निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही अथवा अनुपस्थिति को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित एवं कार्य में शिथिलता बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है.
डंपर का कहर, 50 को रौंदा, 10 की मौतें
BIHAR NEWS : JDU उम्मीदवार अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार:150 पुलिसकर्मी घर में घुसे
कार्यक्रम में गणना पत्रकों के वितरण, संकलन एवं पुनः जमा करने की प्रक्रिया के साथ-साथ ई-बीएलओ मोबाइल ऐप पर कार्य करने की विधि का भी प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ क्षेत्र में निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन कार्य संपादित करें तथा बूथ लेवल एजेंटों के सहयोग से नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से 10 श्रद्धालुओं की मौत…
म्योर मिल का विवाद गहराया, एनटीसी ने शासन को लिखा लेटर
यह भी निर्देश दिया गया कि बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाने में सहायता करें, विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग एवं अशक्त मतदाताओं को प्राथमिकता देते हुए फॉर्म सही ढंग से भरवाएँ। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, अतः इसे पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाना आवश्यक है।
प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहे छह बीएलओ — रंजन मिश्रा, शिप्रा त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, नेहा अग्निहोत्री, वीरेंद्र कुमार एवं क्षमा देवी — के विरुद्ध निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

