KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : सदर तहसील के तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव की कोर्ट में बीते रोज लेनदेन करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
तहसीलदार न्यायिक के ‘कारीगर’ का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू
वीडियो में कुर्सी के नीचे से रुपये लेकर गिनने के बाद उन्हें जेब में रखते नजर आया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रूख अपनाया है। तहसीलदार न्यायिक और पेशकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्टीकरण तलब किया है कि बताएं कि आखिर वायरल वीडियो क्या है। वहीं तहसीलदार न्यायिक ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 7 की मौत
JDU उम्मीदवार अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार:150 पुलिसकर्मी घर में घुसे
Supreme Court News : CJI गवई बोले- ‘नेपाल में देखा ना क्या हुआ’?
क्या दर्ज करायी एफआइआर (KANPUR NEWS)
तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा है कि कोर्ट में दो बाहरी व्यक्ति आपस में लेनदेन कर रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि गलत तरीके से लेनदेन किया जा रहा है। इससे कोर्ट की छवि धूमिल हुई है।
नकली और नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन की बडी कार्रवाई
ADM आपूर्ति पर गिरी धीमी धान खरीद की गाज
क्या है मामला
बीते रोज सदर तहसील के तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव की कोर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें व्यक्ति कुर्सी पर बैठा है और किसी से धन ले रहा है। वीडियो की जानकारी आलाधिकारी को पहुंची, DM JP SINGH ने जांच ADM न्यायिक को सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आखिर वायरल वीडियो क्या है और किसका है, इसके बारे में जानकारी दें।

