KANPUR NEWS : श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मोतीझील में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। DM JP SINGH ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुरु नानक देव जी को नमन किया और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।
वायरल वीडियो पर डीएम का बडा एक्शन
तहसीलदार न्यायिक के ‘कारीगर’ का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपदवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज को एकता, सद्भाव, मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सच्चाई, समानता और करुणा के आदर्शों से परिपूर्ण रहा है, जो मानवता के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
कोडीन युक्त सिरप बेचने पर दो मेडिकल फर्म के प्रोपराइटर पर FIR
Kanpur Drug Department News : शिकायतों के बाद जागता विभाग
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन और लंगर सेवा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाधिकारी ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं.

