KANPUR NEWS : कलेक्ट्रेट में लगा जनता दर्शन हमेशा की तरह फरियादियों से खचाखच भरा था। इसी भीड़ के बीच अचानक एक नन्ही बच्ची ने सबका ध्यान खींच लिया।
कक्षा 2 में पढ़ने वाली 7 वर्षीया कीर्ति अपने पिता और परिवार के साथ जनता दर्शन में पहुँची थी। जब जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की नज़र उस बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने परिवार से आने का कारण पूछा। जवाब सुनकर अधिकारी-कर्मचारी भी चौंक गए।
BREAKING NEWS : Salman Khan के खिलाफ केस दर्ज, युवाओं को गुमराह करने का आरोप
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी अमित गुप्ता किराए का ऑटो चलाते हैं। वे अपनी बेटी कीर्ति को स्कूल ड्रेस में लेकर जनता दर्शन पहुँचे थे। अमित के साथ मौजूद राकेश सोनी ने बताया कि कीर्ति अपने पिता के मोबाइल पर फेसबुक देखती है और डीएम की फोटो देखकर उन्हें ‘बाबा’ कहकर पुकारती है। कई दिनों से वह अपने माता-पिता से डीएम से मिलवाने की जिद कर रही थी।
KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : वायरल वीडियो पर डीएम का बडा एक्शन
6 नवंबर को उसका जन्मदिन था, इसलिए परिजन उसे जनता दर्शन में ले आए ताकि वह अपनी पसंदीदा शख्सियत से मिल सके। परिवार अपने साथ डीएम की एक फोटो भी लाया, जिसे उन्होंने जिलाधिकारी को भेंट किया।
डीएम भावुक हुए, बच्ची को दिया केक और गिफ्ट
बच्ची की मासूमियत देखकर जिलाधिकारी भी भावुक हो उठे। उन्होंने कीर्ति को जन्मदिन पर केक और गिफ्ट हैंपर दिया। बातचीत में कीर्ति ने बताया कि वह बड़ी होकर डीएम या डॉक्टर बनना चाहती है। जिलाधिकारी ने उसे आशीर्वाद देते हुए उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। डीएम से मिलने के बाद कीर्ति का चेहरा खुशी से खिल उठा। परिवार उसे लेकर घर लौटा और वहीं उसका जन्मदिन मनाया गया।

