Haryana News : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह का Thar और बुलेट चलाने वालों पर दिए बयान से हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। यह बयान सुर्खियों में छाया हुआ है।
Supreme Court’s Big Order On Stray Dogs
अब हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (former Deputy CM Dushyant Chautala) भी इस विवाद में कूद गए हैं। रविवार शाम को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर की। जिसे CM नायब सैनी को टैग करते हुए पूछा-क्या आपने भी कभी थार या बुलेट चलाई है?
इस पोस्ट में दुष्यंत ने अपने और पूर्व CM एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की बुलेट चलाते ही फोटो डाले हैं। तीसरी फोटो में कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के नेता तेजस्वी यादव एक ऑफ-रोड स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) में बैठे दिख रहे हैं।
मशहूर एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन
Asrani Death: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’
3 फोटो के इस कोलाज के ऊपर दुष्यंत ने DGP का बयान लिखा है- “थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं।” फोटो के नीचे सवाल लिखा है- “DGP साहब! तो क्या ये भी। असल में एक दिन पहले ही गुरुग्राम में DGP ने बयान दिया था कि थार और बुलेट से सारे बदमाश चलते हैं।

