Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।
BIG BREAKING NEWS: दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका:8 की मौत, 24 घायल
अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस चौकन्ना हो गई है। संवेदनशील स्थलों जैसे मंदिरों, बाजारों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
2900 kg विस्फोटक जब्त, 3 डॉक्टरों समेत 7 अरेस्ट
यूपी के ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया-
DGP ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।
लखनऊ में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ी
लखनऊ के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, पुलिस और कई एजेंसियों ने सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का घेरा बढ़ा दिया। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त टीमें बनाकर लखनऊ स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर जैसे स्टेशनों पर विशेष जांच की।
बम निरोधक दस्ते ने लखनऊ स्टेशन पर ट्रेनों और परिसर में लावारिस खड़े वाहनों की जांच की। लखनऊ जंक्शन आरपीएफ प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में लखनऊ जंक्शन के सामने, कैबवे, सभी छह प्लेटफार्मों पर यात्रियों से पूछताछ की गई।पुष्पक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के यात्रियों के सामानों की जांच के बाद ही उनको प्रवेश दिया गया।

