Breaking News: यूपी सरकार ने 2 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों के तबादला कर दिया है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक बार फिर तबादले कर दिए गए हैं। गुरुवार को दो IAS और 8 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईएएस रमेश कुमार का विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर तबादला कर दिया गया है। आईएएस रमेश कुमार मौजूदा समय में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे।
IAS Transfer
आईएएस शीलधर सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेज दिया गया है। आईएएस शीलधर सिंह यादव मौजूदा समय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। अब उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में नई तैनाती मिल गई है। इसके अलावा इटावा के SDM रहे हरी प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसी तरह वेटिंग में चल रहे पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी नोएडा, पीसीएस अधिकारी विशाल सारस्वत को उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु अंबेडकरनगर बनाया गया है।
राजस्व परिषद में संबंद्ध स्वाति शुक्ला को उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह प्रतीक त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। संतोष कुमार ओझा को उप जिलाधिकारी मिर्जापुर के पद पर तैनात किया गया है। विवेक राजपूत को उप जिलाधिकारी रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदायूं में उप जिलाधिकारी रही प्रियंका को ADM न्यायिक गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

