BIG NEWS: छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJMU)के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक के बेटे की शादी समारोह में माननीयों के साथ वीवीआईपी गेस्ट का जमावड़ा होगा। SIR में लगा पूरा प्रशासनिक अमल अब इन गणमान्य के आवभगत में लगने को तैयार है।
KANPUR BREAKING NEWS : एसडीएम सदर ऑफिस में महिला का हंगामा
GSVM College की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ समन जारी
वीवीआईपी, वीआईपी गेस्ट के रहने को लेकर शहर के शिक्षण संस्थाओं के गेस्ट हाउस कई बडे होटलों के कमरे बुक किए गए हैं। बताया जा रहा है, कुलपति के बेटे की शादी समारोह की भव्यता और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और टाइट कर दिया गया है। बता दें कि बिजी शेड्यूल के चलते कुछ दिनों पहले यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल शहर में आकर कुलपति के बेटे को आशीर्वाद देने आई थीं।
शहर में रविवार को रक्षा मंत्री, डिप्टी सीएम, प्रभारी मंत्री समेत कई मंत्री होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) रविवार को शाम 4:30 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में उतरेंगे। वहां से बेनाझाबर स्थित मंगल भवन शुभारंभ के अवसर पर जाएंगे। वहां से डीएमएसआरडी जाएंगे। लौटकर वह Vice Chancellor Prof. Vinay Pathak के बेटे के शादी समारोह में शामिल होंगे। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को कानपुर आ गए हैं। वह SUNDAY को कुलपति के बेटे के शादी समारोह में जाएंगे।
इलाहाबाद HIGH COURT की लखनऊ बेंच के जज जस्टिस मनीष कुमार, गौतमबुद्ध नगर के विधायक पकंज सिंह शादी समारोह में आएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रविवार को शहर आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बारात घर मंगल भवन के शुभारंभ में जाएंगे। वहां से कुलपति के बेटे के शादी समारोह में शामिल होंगे। इसी तरह से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार सुबह 11:30 बजे आकर दोपहर 3:15 बजे तक शहर में रहेंगे।

