KANPUR SADAR TEHSIL NEWS : चर्चा में रहने वाले पूर्व सदर न्यायिक (judicial tehsildar) तहसीलदार कैलाश नाथ यादव की मनबढई काफी है।
कोतवाली में अज्ञात पर क्यों दर्ज करायी रिपोर्ट?
तहसीलदार न्यायिक को कारण बताओ नोटिस जारी
तहसीलदार न्यायिक के ‘कारीगर’ का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच शुरू
करीब तीन सप्ताह पहले SDM सदर ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ लिखाए मुकदमे के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसक जवाब अब तक नहीं दिया गया है। वहीं डीएम के घाटमपुर तबादले किए जाने पर न्यायिक तहसीलदार ने होई कोर्ट में याचिका दायर किया, जानकारी के अनुसार याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और SDM Sadar Anubhav Singh ने बताया कि जब वीडियो में चेहरा दिख रहा है तो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट क्यों दर्ज करायी गई के संबंध में दिए नोटिस का जवाब नहीं आया है, इस संबंध में फिर से नोटिस भेजा जा रहा है।
क्या था मामला (KANPUR NEWS)
करीब एक महीने पहले सदर तहसल के तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव की कोर्ट में लेने करते एक व्यक्ति का वीडिया काफी वायरल हुआ। इससे प्रशासन की काफी बदनामी हुई। इसपर डीएम ने एडीएम न्यायिक को जांच सौंपी और उसके आधार पर कैलाश नाथ यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
यूपी में पारा 6.7°C, 12 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे
डैमेज कंट्रोल करने के लिए आननफानन में तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। लगातार कई विवादों में रहने के चलते डीएम ने सख्त कार्यवाही करते हुए कार्यक्षेत्र बदला दिया। DM JP SINGH ने बताया कि सदर तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव को घाटमपुर भेजा गया। KANPUR NEWS
सदर तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव का कार्यक्षेत्र बदला
क्या दर्ज करायी एफआइआर (KANPUR NEWS)
दरअसल एक छोटे से कमरे में कोर्ट में रूपये के लेनदेन के वीडियो पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की भी चर्चा पूरे कचहरी और कलेक्ट्रेट में होती रही। तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने लिखा है कि कोर्ट में दो बाहरी व्यक्ति आपस में लेनदेन कर रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि गलत तरीके से लेनदेन किया जा रहा है। इससे कोर्ट की छवि धूमिल हुई है।
BUS में लगी भीषण आग, 3 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट क्यों दर्ज करायी?
तहसील की काफी किरकिरी और कारण बताओ नोटिस के बाद हरकत में आए न्यायिक तहसीलदार ने कोतवाली में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसपर अब SDM सदर ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसमें लिखा कि जब वीडियो में चेहरा दिख रहा है और उसके संबंध में सबको जानकारी है तो अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।
घाटमपुर तबादले पर होई कोर्ट पहुंचे
डीएम के घाटमपुर कार्यक्षेत्र किया जाने के आदेश को कैलाश नाथ यादव हाईकोर्ट में चैलेंज किया था। उनकी दलील थी कि उनका जबरन तबादला किया गया है। सूत्रों की माने तो कोर्ट ने सभी दलील सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं दो और मामलों में हाईकोर्ट की LUCKNOW बेंच में याचिका दायर की है।
अब तक नहीं किया ज्वाइन !
सदर से घाटमपुर तबादला किया जाने के बाद न्यायिक तहसीलदार कैलाश नाथ यादव ने अबतक ज्वाइन नहीं किया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने मेडिकल लीव ले रखी है।

