KANPUR NEWS: CVO आईडीएन चतुर्वेदी बताएं शहर में पशुओं की गणना में कितने गधे हैं ?, गधे और गधियों का रेसियों क्या है? और गधियों का कितना दूध निकल रहा है।
Supreme Court : SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकारों को निर्देश
इस पर आईडीएन चतुर्वेदी ने बताया कि करीब चार हजार गधे शहर में हैं और यह करीब 48:52 का रेसियो है। गधी के दूध के संबंध में अफसर जवाब न दे सके, MEETING में चर्चा होने लगी की कि गधी का दूध सबसे ज्यादा महंगा बिकता है।
मंगल भवन अगर गलत तरीके से पार्क में बना है तो उसकी जांच होगी
कानपुर के प्रभारी मंत्री एवं मंत्री, उच्च शिक्षा योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार दोपहर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि नानामऊ बिल्हौर एवं जमालपुर ककवन स्थित गौशालाओं के निर्माण में कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा खराब गुणवत्ता का कार्य किया गया है।
इस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संस्था को ब्लैकलिस्ट किए जाने के निर्देश दिए तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर रोडवेज आरएम का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए।
Cyber security app : सरकार ने फैसला वापस लिया
योगेन्द्र उपाध्याय ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में गंभीर रूप से घायल पशुओं के समुचित उपचार के लिए उपयुक्त चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग शासन स्तर पर पत्राचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही कराए, जिससे पशुओं को गंभीर स्थिति में जनपद स्तर पर ही समुचित उपचार मिल सके।
जल्द शुरु होगा दक्षिण में 100 बेड का अस्पताल
प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि किदवई नगर में बने 100 बेड के अस्पताल को जल्द से जल्द चालू कराया जाएगा। इसके अलावा पशुओं को दुर्घटना में घायल होने पर इलाज के लिए मथुरा ले जाने के सवाल पर कहा कि वह सीएम से कानपुर में पशुओं के इलाज के लिए कोई व्यवस्था करने की बात करेंगे।
सड़कों में गड्ढे व गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर हुए कार्य के गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों पर कहा कि बरसात के सड़कों पर गड्ढे होते हैं। उनको ठीक किया जा रहा है। जो ठीक नहीं है उनको किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री ने कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण में क्यू आर कोड आधारित सिस्टम लागू करने तथा। नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के ड्रेनेज सिस्टम की मैपिंग करने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने पुलिस आलाधिकारी से पूछा कि थानों मे सीसीटीवी कैमरों की क्या स्थिति है। इस पर पुलिस विभाग ने बताया कि शासन की ओर से बजट आया है जिसमें प्रत्येक थानों में चार कमरे लगाए जाएंगे इसमें अच्छी क्वालिटी के dvr और नाइट विजन भी होगा।
उन्होंने पुलिस को जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार अपनाने एवं किसी भी अपराधी के प्रति कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्दोष व्यक्ति के साथ न्याय हो और मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ाई से पालन कराया जाए। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरों को पूर्णतः क्रियाशील रखने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। साथ ही जनपद में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश भी दिए गए।

