BIG BREAKING NEWS : इंडिगो एयरलाइन (indigo airline) संकट मामले में केंद्र सरकार ने चार दिन बाद शनिवार को सख्ती दिखाई।
Cyber security app : सरकार ने फैसला वापस लिया
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि वह रविवार रात 8 बजे तक कैंसिल टिकट का पैसा पैसेंजर को वापस करें। पैसेंजर के लगेज भी 48 घंटे में लौटाए।
इसके अलावा, सरकार ने दूसरी एयरलाइन से कहा कि वह तय हवाई किराए से ज्यादा ना लें। सरकार ने हवाई किराया फिक्स कर दिया है। अब 500 किमी तक हवाई सफर में 7500 रुपए किराया लगेगा। वहीं 500–1000 किमी तक 12,000, 1000–1500 किमी तक 15,000 और 1500 किमी से ऊपर अधिकतम 18,000 लगेंगे। हालांकि इसमें बिजनेस क्लास शामिल नहीं है।
रक्षा मंत्री Rajnath Singh के सामने मेयर-सांसद में ‘झड़प’
उधर, indigo के ऑपरेशन में लगातार 5वें दिन शनिवार को सुधार नहीं दिख रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक देश के 4 बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों से इंडिगो की 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। पिछले 4 दिन में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही हैं।

