KANPUR IGRS RANK : आईजीआरएस रैंकिंग में जिला एक दफा फिर नीचे की ओर लुढ़क गया। 75 जिलों में शहर की रैंक 70वीं है। पिछली दफा जिले की रैंक 63वीं थी। बीते महीने शिकायतों के निस्तारण का प्रतिशत और अंक सामान है, लेकिन रैंक नीचे हो गई।
सात पायदान नीचे आने के संबंध में प्रशासन ने समीक्षा शुरू कर दी है, विभागीय कार्रवाई के लिए जल्द ही लेटर संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजे जाएंगे।
ADM सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जिन विभागों की लापरवाही से रैंक गिरी है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नवंबर में 140 में 114 अंक और 81.43 प्रतिशत के साथ रैंक 70वीं ही गई है। अक्टूबर में जिले की रैंक 81.43 प्रतिशत के साथ 63वीं , सितंबर में रैंक 73वीं आई थी । सितंबर में प्रदेश के 75 जिलों में आईजीआरएस की रैंक 73वीं आई , जिसके चलते प्रशासन की काफी फजिअत हुई। इसके बाद डीएम और पूरा प्रशासनिक अमला इसके सुधार पर लग गया। KANPUR IGRS RANK
विभागों को जारी हुई नोटिस
गिरती रैंक पर ADM सिटी ने उन विभागों की जांच आख्य मंगाई जिसपर अंक अधिक कटे। इसपर पर पांच बडे डिफाल्टर विभाग को शिकायत सहित नोटिस जारी की गई। विभागों को नोटिस जारी कर दो दिनों में आख्या रिपोर्ट मांगी I इसमें दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि, केडीए, सीएमओ, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद और नगर निगम को दो दिनों में आख्या रिपोर्ट मांगी है। सितम्बर माह की शासन स्तर से जारी होने वाली आईजीआरएस रैंक में 3 अंक सी-श्रेणीकृत संदर्भों के कारण कटे हैं।

