Breaking News : बाराबंकी जिले में Purvanchal Expressway पर दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.
सुबेहा थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार कारों की भीषण टक्कर के बाद उनमें आग लग गई. यह हादसा कुड़वां गांव के पास हुआ, जहां एक ब्रेज़ा कार ने खड़ी वैगनआर को टक्कर मार दी.
वैगनआर और ब्रेज़ा में भीषण टक्कर
घटना लखनऊ की ओर जा रही ब्रेज़ा कार की वजह से हुई जो अचानक खड़ी वैगनआर से जा टकराई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि वैगनआर में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए.
ब्रेज़ा में सवार चार लोगों में तीन महिलाएं और एक लड़की थी. इनमें से तीन सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं वैगनआर में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सवार था.
घटनास्थल पर ही एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई. दो बच्चियां जो 6 और 7 साल की थीं, उन्हें CHC हैदरगढ़ भेजा गया था, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कुल मिलाकर अब तक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

