KANPUR NEWS : बीते रोज CSA में सीएम सामूहिक विवाह योजना में करीब छह सौ जोडों की शादी हुई। वहां एक अजीब वाक्या हो गया। एक पत्नी सरकार की ओर से मिला सभी सामान लेकर गायब हो गई।
प्रशासनिक अफसरों की मेहनत से बची आयोजन की लाज
स्वास्थ्यवर्धक रेसिपी बड़े होटलों में नहीं, बल्कि घरों की रसोई में विकसित हुई : जिलाधिकारी
पति ने शिकायत सीडीओ से की तो पता चला कि पत्नी की शर्त है कि पति जब बारात लेकर उसके गांव आएगा तभी वह जाएगी। पति ने शर्त मान ली है और दो दिन में वह बारात लेकर दुल्हनियां को अपने घर ले जाएगा। इन सब में आलाधिकारी से लेकर कर्मचारी परेशान हो गए।
ककवन के औरोताहरपुर की रहने वाली युवती और पास के एक गांव के युवक का विवाह सीएम सामूहिक योजना में हुआ। पति की सिट्टीपिट्टी तब गुम हो गई जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने परिवार समेत सरकार की ओर से मिला सारा सामान लेकर गायब हो गई। पति साहब ने पत्नी और संबंधित के मोबाइल पर कई दफा फोन किया लेकिन कोई सम्पर्क नहीं हुआ।
पति साहब दौडते हुए CDOके पास पहुंचे और आप बीती बताई। सीडीओ के आदेश पर अफसर दौडे तो पहले तो युवती का मोबाइल स्विच आफ बताया। जब अफसरों की टीम घर पहुंची तो युवती और उनके परिवार वालों ने बताया कि वह सामान लेकर भागे नहीं हैं। लडके वालों के परिवार वालों से बात हो गई है दो दिन में जब वह लोग बारात लेकर आएंगे तो लडकी की विदाई कर दी जाएगी। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

