KANPUR NEWS : सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन को किसने पलीता लगाया इसकी जांच पूरी हो गई है। खाना कम बनाए जाने के साथ ही कुछ ऐसे तथ्य भी कमेटी के सामने आए हैं जिनसे आयोजन देर तक चला और वहां आए लोगों को खासी परेशानी हुई।
दो फर्मों को 2.50 करोड़ के टेंडर के बाद भी व्यवस्था खराब रही। अभी फर्मों के टेंडर प्रक्रिया की जांच नहीं हुई है। अव्यवस्थाओं के चलते हुए किरकिरी के बाद अब प्रशासन संबंधित पर बडी कार्रवाई करने की तैयारी कर रह है। वहीं इस संबंध में कोई अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। KANPUR NEWS
प्रशासनिक अफसरों की मेहनत से बची सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की लाज
बीते रोज सीएसए ग्राउंड में Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana का आयोजन किया गया। महीनों से चल रही तैयारी तब फेल हो गई जब टेंडर लिए फर्म ने पूरे आयोजन में घपला शुरू कर दिया। विभाग ने एक जोड़े पर खाने के लिए 15 हजार रुपए और गिफ्ट के लिए 24 हजार 500 रुपए का टेंडर दिया था। खाने से लेकर पानी पीने तक में सिर्फ अफरातफरी ही मचती रही। फजीहत के बाद प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच टीम बनाई।
पत्नी सरकारी सामान लेकर हो गई रफूचक्कर
टीम ने यह पाई कमी
15 हजार लोगों की जगह बना करीब चार हजार लोगों का खाना
पानी पीने का ग्लास नहीं
खाने के लिए रखी जाने वाली टेबल नहीं
प्रत्येक जोडे को पांच किलो का लड्डू दिया जाना था, लेकिन सिर्फ एक पक्ष को ही लड्डू की टोकरी दी गई
तौल में लड्डू दो किलो के करीब मिली
ड्राई फ्रूट की तौल में कमी
विवाह पंडाल छोटा होने से तीन चरणों में विवाह हो सके
हवन कुंड कम होने से परेशानी
अब अव्यवस्था का जिक्र
सामूहिक विवाह आयोजन के लिए जेम माध्यम से इसका कांट्रैक्ट हुआ था। पहले तो भोजन बनाने को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला लगा रहा। ADM सिटी, एडीएम आपूर्ति, एसीएम, डीएसओ, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, तहसीलदार, बीएसए समेत कई अफसर खाने बनवाने में लग गए। पता चला इनके पास पर्याप्त हलवाई नहीं है। इसके बाद मची अफरतफरी खाने वाले हजारों की संख्या में और खाने बनाने वाले चंद, कैसे मैनेज होगा। अफसरों ने किसी प्रकार से पूरे पैनिक महौल को संभाला और भोजन बनवाने की व्यवस्था ठीक हो सकी।
पंडाल में खाने को टूट पडे लोग
खाना शुरू होते ही लोग टूट पडे, कोई पूडी खींच रहा तो कोई छोला प्लेट में भर ले रहा। जहां परोसने की व्यवस्था नहीं लोग झूठे हाथ से खाना निकाल ले रहे। अचानक बडी भीड को काबू करने को पुलिस बल बुलायी गई।
सीडीओ ने गठित की कमेटी
अव्यवस्था की आ रही शिकायतों पर सीडीओ दीक्षा जैन ने चार सदस्यी अफसरों की कमेटी गठित कर दी। सीडीओ ने बताया कि जांच समिति को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था एवं उपहार सामग्री वितरण करने वाली संस्था के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार कार्य कराया गया है अथवा नहीं इसका गहनता से जांच कर रिपोर्ट जल्द दी जाए। कमेटी में एडीएम सिटी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अधिशाषी अभियन्ता लोनिविए जिला समाज कल्याण अधिकारी का रखा गया।

